01 December 2008

आतंकवाद और पर्यटन

(Terrorism Vs Tourism : २६-२९ नवम्बर २००८, मुंबई)

ये आतंकवादी हैं तो धर्म और राष्ट्र के आधार पर ही, लेकिन आज दुनिया की प्रत्येक वस्तु का व्यवसायिक करण हो गया है। यदि आतंकवादियों के लिए धर्म और राष्ट्र ही सब कुछ होता तो मुस्लिम देशों और मस्जिदों में आतंकवादी वारदातें न होती। पाकिस्तान के पाँच-सितारा होटल में भी धमाका न हुआ होता। एक धर्म और एक राष्ट्र जिस पर हम इल्ज़ाम लगा रहे हैं, वो इस हमले के लिए ‘जिम्मेदार’ तो हैं लेकिन ‘कारण’ नहीं है, कारण हैं ‘धन्धा’। “गन्दा है, पर धन्धा है ये।“


दुनिया के सभी धनी देशों में पर्यटकों की भरमार रहती है। या ऐसा कहें कि जिस देश में पर्यटकों की भरमार रहती है वह देश धनी हो जाता है। किसी भी देश की संपन्नता का विदेशी पर्यटकों से सीधा संबंध होता है। स्विट्जरलॆन्ड जैसे देश तो केवल पर्यटन के कारण ही धनी हुए। जब देश और उसकी सीमाएं सुरक्षित और शान्त हों तो रक्षा बजट घटता है और पर्यटक बढ़ते हैं। दुनिया का जो भी देश अशान्त व असुरक्षित होता है, वह गरीब हो जाता है। कोई पर्यटक पहले तो सिर्फ एक पर्यटक के रूप में देश को लाभ पहुंचाता है, लेकिन आगे चलकर वो निवेशक भी बनता है।

इस हमले का उद्देश्य भारत में पर्यटकों को आने से रोकना था। यूरोप के पर्यटक गर्मी के मौसम में तुर्की और मिश्र ज्यादा जाते हैं, इस लिए वहां गर्मियों में आतंकवादी हमले होते रहते हैं। हालांकि दोनो ही मुस्लिम देश हैं। इस प्रकार के हमले अकसर सैलानियों के मौसम से कुछ पहले होते हैं, मौसम के बीच में नहीं। जैसा कि इस बार मुम्बई में हुआ।

मुस्लिम आतंकवाद के पोषक तत्त्व पर्यटकों का रुख दुबई की ओर करवाने के लिए हमले करवाते हैं। इसलिए दुबई में आतंकवादी घटनाएं नहीं होती, तभी तो दुनिया भर के अमीर (आराम-पसंद) पर्यटक दुबई में आराम करते हैं। इसी महीने वहां एक नया होटल खुला है, जिसके एक कमरे के एक दिन का कियारा है ढ़ाई लाख रुपये (पाँच हजार यू॰ एस॰ डॉलर)। इस होटल के उद्घाटन पर बीजिंग ऑलम्पिक समारोह से तीन गुना अधिक आतिशबाजी हुई।

पर्यटन के धन्धे वाले लोग केवल आतंकवादी हमले ही नहीं करवाते, पाकृतिक आपदाएं और महामारियां (महामारियों की अफ़वाहें) भी भिजवाते हैं। अब यह गुप्त रहस्य भी नहीं है कि जिस जहाज से आतंकवादी आये थे पहले तो वह चोरी हुआ फिर पाकिस्तानी तट-रक्षकों द्वारा पकड़ा गया। इसके बाद जहाज को सउदी अरब ले जाया गया, सउदी अरब से जहाज ने सफर शुरू किया और, कराची से आतंकवादियों को लादा तब जाकर मुंबई पहुंचा।

पर्यटन की दृष्टी से भारत दुनिया की एक आदर्श भूमि है। यह भूमि पूरी दुनिया के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है, लेकिन डर के मारे अमीर पर्यटक भारत नहीं आते। आज की हालत देखकर लगता है कि मध्यम और इकॉनामी श्रेणी वाले पर्यटक भी अब आने से घबराएंगे।
.
दूसरे पहलु
जैसे अमेरिका ने आतंकवादी हमले के जवाब में अफ़गानिस्तान या ईराक पर हमला किया, हम पाकिस्तान पर नहीं कर सकते। जब अमरीका की आर्थिक स्थिति इससे चरमरा गई तो हमारा क्या होगा? हल तो फिर भी नहीं निकला।

हम अपने नेताओं को भी दोषी नहीं ठहरा सकते, क्योंकि हमने ही उन्हें चुन कर कुर्सी पर बिठाया है। मतलब, नेता लोग जो भी कर रहे हैं हमारे समर्थन से ही कर रहे हैं। यदि नेता दोषी हैं तो, हम उनसे भी ज्यादा दोषी हैं।

सबसे बड़ा दुःख इस बात का है कि जितने आतंकवादी मरे उससे डेढ़ गुणा सुरक्षाकर्मी मारे गए। इसके लिए हमारा सिस्टम जिम्मेदार है। हमें सैनिकों के समर्थन में आन्दोलन करना चाहिए। सैनिकों के हथियार व सुरक्षा उपकरण और बेहतर होने चाहिए।

जब हमला हिन्दु और यहुदियों पर हुआ तो सिर्फ मुसलमान ही क्यों, ईसाइयों को भी तो फ़ायदा होना चाहिए। वो कहते हैं न, किसी बिचारे का घर जला तो पड़ोसी आग में रोटियां सेकने लगे।
इस हमले और शोर-शराबे का फायदा नेता मिडिया और सरकार ने ख़ूब उठाया, लेकिन लगता है सिर्फ दैनिक भास्कर वालों को ही चर्च से फंड नहीं मिलता। इसीलिए ऐसी ख़बर छाप दी… http://www.bhaskar.com/2008/11/29/0811291602_church_blast.html चर्च धमाकों में पकड़े गए ११ या १२ लोगों को मौत की सजा और ११ या १२ लोगों को ही उम्रकैद।

जैसे फिल्म वाले माहौल देख कर फिल्म रिलीज़ करते हैं, वैसे ही न्यायाधीश भी माहौल देख कर निर्णय सुनाते हैं। मुंबई धमाकों के अपराधियों को जब सजा मिली तो सबने हल्ला काटा। क्या प्रेस, क्या नेता, दुसरी कोई ख़बर तो थी ही नहीं। आज वो प्रेस कहां है? मुंबई धमाकों में अदालत ने जितना समय लिया उससे आधे समय में ही चर्च के अपाधियों को सजा मिल गई। अब देखते हैं कि मुंबई के इस हमले में जो एक आतंकवादी जिंदा बच गया है उसे मौत की सजा कब मिलेगी?
-------------
मरम्मत...
(आज 6 मई 2009 की खबर है कि वह बेकसूर है।)

15 August 2008

॥श्री गणेशाय नमः॥

(यहां पेज लो़ड करने में मुझे कुछ दिक्कतें आ रहीं है।... इस ब्लॉग के सारे पन्ने आप http://way2wisdom.wordpress.com/ पर पढ़ सकते हैं।)

मैं सबसे पहले श्री गणेश जी का स्मरण करते हुए इस ब्लॉग का शुभारम्भ तथा आपका स्वागत करता हूँ। श्री गणेशजी के ही एक अन्य रूप को मैं अपना इष्टदेव मानता हूँ, सो इसलिए उन्हें ऐसे समय पर प्रणाम करना और भी जरूरी है। और इस ब्लोग का विषय भी कुछ ऐसा है कि इनकी सहयता के बिना एक कदम भी नहीं चला जा सकता। ऐसे समय में इनके भाई को भी याद करना जरूरी है क्योंकि प्रज्ञा-पथ को वो सुगम-सुलभ करने में माहिर हैं। हमारे उत्तर भारत में गणेश जी के भाई कार्तिकेय जी (सुब्रामण्यम) की लोकप्रियता कुछ कम जरूर हैं लेकिन उनके प्रति हमारी श्रद्धा दक्षिण भारत वालों से कम नहीं है।
तो सबसे पहले गणेश जी (क्योंकि इस स्थान पर उनका अधिकार है) का स्तोत्र श्री सङ्कष्टनाशन गणेश स्तोत्र और फिर किर्तिकेय जी का श्री प्रज्ञा विवर्धनाख्यं कार्तिकेय स्तोत्र पढ़कर दोनों भाईयों का आशीर्वाद लें।


॥श्री गणेशाय नमः॥
श्री सङ्कष्टनाशन गणेश स्तोत्रम्
नारद उवाच।
प्रणम्य शिरसा देवं गौरी पुत्रं विनायाकम्।
भक्तावासं स्मरेन्नित्यम् आयुष्कामार्थसिद्धये॥१॥
प्रथमं वक्रतुण्डं च एकदन्तं द्वितीयकम्।
तृतीयं कृष्णपिङ्गाक्षं गजवक्त्रं चतर्थकम्॥२॥
लम्बोदरं पञ्चमं च षष्ठं विकटमेव च।
सप्तमं विघ्नराजेन्द्रं धूम्रवर्णं तथाष्टमम्॥३॥
नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम्।
एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजाननम्॥४॥
द्वादशैतानि नामानि त्रिसन्ध्यं यः पठेन्नरः।
न च विघ्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं परम्॥५॥
विद्यार्थी लभते विद्यां धनार्थी लभते धनम्।
पुत्रार्थी लभते पुत्रान् मोक्षार्थी लभते गतिम्॥६॥
जपेद्गणपतिस्तोत्रं षड्भिर्मासैः फलं लभेत्।
संवत्सरेण सिद्धिं च लभते नात्र संशयः॥७॥
अष्टभ्यो ब्राह्मणेभ्यश्च लिखित्वा यः समर्पयेत्।
तस्य विद्या भवेत् सर्वा गणेशस्य प्रसादतः॥ ८॥
॥इति श्रीनारदपुराणे सङ्कष्टनाशनं नाम गणेशस्तोत्रं सम्पूर्णम्॥


॥श्री गणेशाय नमः॥
श्री प्रज्ञाविवर्धनाख्यं कार्तिकेय स्तोत्रंम्
स्कन्द उवाच।
योगिश्वरो महासेनः कार्तिकेयोऽग्निनन्दनः।
स्कन्दः कुमारः सेनानीः स्वामी शङ्करसम्भवः॥1॥
गाङ्गेयस्ताम्रचूडश्च ब्रह्मचारी शिखिध्वजः।
तारकारिरुमापुत्रः क्रौञ्चारिश्च षडाननः॥2॥
शब्दब्रह्म समुद्रश्च सिद्धः सारस्वतो गुहः।
सनत्कुमारो भगवान् भोगमोक्षफलप्रदः॥3॥
शरजन्मा गणाधीशपूर्वजो मुक्तिमार्गकृत्।
सर्वागमप्रणेता च वञ्छितार्थप्रदर्शनः॥4॥
अष्टाविंशतिनामानि मदियानीतियः पठेत्।
प्रत्यूषं श्रद्धया युक्तो मूको वाचस्पतिर्भवेत॥5॥
महामन्त्रमयानीति मम नामानुकीर्तनम्।
महाप्रज्ञामवाप्नोति नात्र कार्या विचारणा॥6॥
॥ इति श्रीरुद्रयामले प्रज्ञाविवर्धनाख्यं श्रीमत्कार्तिकेयस्तोत्रं सम्पूर्णं॥
Kumar Pawan's Profile
Kumar Pawan's Facebook profile
Create Your Badge